हमर छत्तीसगढ़

रायपुर रेंज में 12 आरक्षकों को मिला प्रमोशन

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा(भा.पु.से.) द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार पी.पी.कोर्स उतीर्ण करने के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पद्दोन्नत हुए 12 आरक्षकों को फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है । पदोन्नत कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने अवसर पर पदोन्नत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।

जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

पद्दोन्नति पाने वाले कर्मचारियों का नाम

01 मनोहर लाल साहू

02 भूपेश कुमार सिन्हा

03 जीवन लाल ध्रुव

04 हेमराज ध्रुव

05 योगेन्द देव आनेश्वरी

06 महेश पटेल

07 महादेव पटेल

08 देवव्रत सिंह ध्रुव

09 दौलत राम मरकाम

10 श्रवण कुमार ध्रुव

11 शांताराम ध्रुव

12 ठाकुर राम सिन्हा

Related Articles

Back to top button