मनोरंजन

लाल साड़ी में दिखीं जहीर इकबाल की नई नवेली दुल्हन, पति संग यूं दिए पोज

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक डेटिंग के बाद अब शादी कर ली है। दोनों ने अपने घर पर ही परिवार की मौजूदगी में एक-दूजे का हाथ थामा और रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही दूल्हा-दुल्हन के लुक पर हर कोई फिदा हो गया। सोनाक्षी आइवरी रंग की साड़ी में खूबसूरत लगीं, तो अब रिसेप्शन में अपने लुक से तो हसीना ने सबको दीवाना ही बना दिया।

सोनाक्षी जैसे ही अपने पति जहीर के साथ अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए पहुंचीं, हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। हाथों में आलता, माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर लगाए नई नवेली दुल्हन की का नूर देखते ही बनता था। वहीं, दूल्हे राजा भी वाइट आउटफिट में काफी हैडसम लगे।

पति के साथ हंसते हुए ली पार्टी में एंट्री

जहीर और सोनाक्षी ने एक-दूसरे का हाथ थाम कर अपनी रिसेप्शन पार्टी में एंट्री ली। जहां उनका अंदाज सबके दिलों को भा गया। दोनों की मुस्कान ही उनकी खुशी का इजहार कर रही थी, तो वे साथ में बेहद प्यारे लगे। वहीं, दोनों का रेड एंड वाइट वाला लुक भी फैंस को काफी पसंद आ गया। जिसमें एक्ट्रेस एकदम इंडियन ब्राइड लगीं।

​​ऐसा था दूल्हा-दुल्हन का लुक

सोनाक्षी ने अपने रिसेप्शन में लाल रंग की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी। जिसमें उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही थी। हसीना ने Raw Mango लेबल की कस्टम रेड 'चांद बूटा' ब्रोकेड साड़ी चुनी थी। जिस पर गोल्डन रंग से प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया था। वहीं, जहीर वाइट शर्ट के ऊपर कढ़ाई वाली वाइट बंद गला जैकेट और मैचिंग पैंट्स पहने नजर आए। दूल्हे राजा ने ब्राउन शूज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। जिसमें वह काफी स्टाइलिश लगे।

जूलरी ने लगाए लुक में चार चांद

किसी भी नई नवेली दुल्हन के लुक में उसकी जूलरी बहुत मायने रखती है। ऐसे में सोनाक्षी ने भी अपनी जूलरी पर खास ध्यान दिया और टिपिक्ल इंडियन ब्राइड की तरह सजकर आईं। उन्होंने ग्रीन नेकलेस के साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स स्टाइल किए, तो लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन कंगन के कॉम्बिनेशन ने तो इस लुक में चार चांद लगा दिए।

इन बातों का रखा खास ध्यान

सोनाक्षी ने अपने इस ब्राइडल लुक को अपनी एक्सेसरीज से भी खास बनाया। वह गोल्डन मोतियों से सजी पोटली लेकर आईं, जो उनकी साड़ी को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी। वहीं, उन्होंने अपने लुक की वाइब से मैचिंग ही गोल्डन हील्स स्टाइल की। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान हसीना के हाथों में लगे आलते ने चुराया। उन्होंने मेहंदी की जगह आलता से अपने लुक को फाइनल टच दिया।

​फ्लॉलेस लगा दुल्हनिया का मेकअप​

सोनाक्षी के लुक के साथ उनका मेकअप भी बखूबी जच रहा था। विंग्ड आईलाइनर, काजल, न्यूड लिप्स और ढेर सारे हाइलाइटर और मस्कारा के साथ वह बेहद हसीन लगीं। वहीं, मिडिल पार्टीशन कर मांग में सिंदूर लगकर बनाया गया नई नवेली दुल्हन का स्लीक बना तो कमाल ही कर गया, तो लाल बिंदी ने इस लुक में एक अलग ही जान डाल दी। कुल मिलाकर हसीना का यह लुक काफी शानदार था। जिसने सबका दिल जीता।

Related Articles

Back to top button