खेल

चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स का एक वीडियो वायरल हो रहा, जब चीयरलीडर्स को डांस सिखाने लगे CSK फैन्स

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएसके फैन्स चीयरलीडर्स को डांसिंग मूव्स सिखाते नजर आ रहे हैं। इन सभी फैन्स ने एमएस धोनी की सात नंबर जर्सी पहन रखी है। खास बात यह है चीयरलीडर्स भी फैन्स के सिखाएं डांसिंग मूव्स को फॉलो कर रही हैं। यह वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के दौरान का है। होम ग्राउंड पर सीएसके का यह आखिरी मैच था। इस मैच में जीत हासिल करके चेन्नई की टीम ने प्लेऑफ्स के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खूब किया जा रहा पसंद
सीएसके फैन्स और चीयरलीडर्स के डांस का यह वीडियो व्हिसलपोद्दू आर्मी और सीएसकेफैनऑफिशियल के इंस्टाग्राम फेज पर अपलोड किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि चीयरलीडर्स को डांस सिखाते सुपरफैन्स। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो भी फैन डांस करना पसंद करते हैं, उन सभी को टैग करो। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किए हैं। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि यह चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स और क्लब की चीयरलीडर्स का आपसी प्यार है। यह कभी न खत्म होने वाली कहानी है।

कभी न खत्म होने वाली कहानी
एक अन्य कमेंट में लिखा गया है कि यलो फैन्स और चीयर गर्ल्स की कहानी कभी खत्म नहीं होने वाली है। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो अपने आप में काफी मजेदार है। वहीं, एक अन्य फैन ने अपने कमेंट में एमएस धोनी से खास गुहार लगाई है। इसमें उसने धोनी से कभी भी रिटायर न होने की गुहार लगाई है। उसने लिखा है कि प्लीज कहीं मत जाइए। एक और साल प्लीज। वैसे यह पहली बार नहीं है जब चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स और क्लब की चीयरलीडर्स के बीच डांस को लेकर ऐसा तालमेल बना है। पिछले ही साल एक फैन ने चीयरलीडर्स के मूव्स को कॉपी करने की कोशिश की। जैसे ही उसके आसपास बैठे अन्य फैन्स ने उसकी इस कोशिश को देखा, उसका हौसला बढ़ाने लगे।

 

Related Articles

Back to top button