स्वास्थ्य

पसीने की बदबू से बचें: दिन भर फ्रेश रहने के उपाय

गुलाब जल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गर्मी में लोगों को पसीना आने की काफी ज्यादा दिक्कत होती है. कई बार शर्मिंदगी भी महसूस होने लगती है. कई लोग तो इतना ज्यादा परफ्यूम लगा लेते हैं लेकिन उसके बाद भी बदबू से कोई छुटकारा नहीं मिलता है. आज आपको बताते हैं कैसे आप पसीने से छुटकारा पा सकते हैं. नहाने के पानी में गुलाब जल को मिलाकर भी नहा सकते हैं. 

पुदीने की पत्तियां

नहाते टाइम अगर आप पानी में  कुछ चीजों को मिला देते हैं, तो आपका शरीर केवल महकता ही रहेगा. नहाते समय आप पानी में पुदीने की पत्तियां को मिला दें उसके बाद आपका शरीर ताजगी से एकदम भर उठेगा. पानी में डालकर नहाने से पसीने की बदबू से भी आपको छुटकारा मिल सकता है. 

नीम

अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में से पसीने की बिल्कुल भी बदबू न आए, तो आपको नहाने के बाद शरीर पर मॉइश्चराइजर को लगा लेना चाहिए. कुछ लोगों को इन चीजों से एलर्जी होती है, तो आपको सोच-समझकर ही करना चाहिए. पानी में नीम को डालकर भी आप नहा सकते हैं. स्किन पर खुजली, रैशेज और भी कई समस्याओं से निजात मिल सकता है. 

हल्दी

कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट ऐसे भी होते हैं, जिनको इस्तेमाल करके बैक्‍टीरिया को शरीर से एकदम दूर रखा जाता है.  शरीर के पीएच को भी बैलेंस रखने के लिए ये काफी ज्यादा जरूरी होता है. अगर आपको शरीर में काफी सारी परेशानियां हो रही है, तो आप हल्दी को भी पानी में मिलाकर नहा सकते हैं, इससे घमौरियां, दाने और चेहरे की कई समस्याओं से निजात मिल सकता है.

फिटकरी

फिटकरी का इस्तेमाल करके भी आप शरीर से आने वाली बदबू को कम करके खुशबू का आने का काम करता है. अंडर आर्म की बदबू को भी कम करने का काम करता है. आपको जरूर एकबार इस्तेमाल करके देखना चाहिए. 

 

Related Articles

Back to top button