मध्यप्रदेश

आर्थिक रूप से कमजोर समाजजनों की मदद का लिया संकल्प

धार
  प्रतिवर्ष परंपरागत परशुराम शोभायात्रा के पूर्व एकता सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष ये आयोजन एयरपोर्ट रोड स्थित हंसदास मठ में आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण महिला पुरुष एकत्र हुए। शोभायात्रा संयोजक योगेंद्रजी महंत के प्रस्ताव पर उपस्थित सभी ने कमजोर आर्थिक स्थिति वाले समाजजन की मदद का संकल्प लिया।सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के संयोजक संजय तिवारी अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज परशुराम जयंती को ब्राह्मण एकता दिवस के रूप में मानना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमारा मानना है कि समाज का सक्षम वर्ग कमजोर वर्ग की मदद करेंगा तब ही समाज में एकत आएगी।इसीलिए युवा परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। 9 साल में यह कोष 2 लाख से बढ़कर 20 लाख के करीब पहुंच गया है। इस वर्ष करीब 40 लाख रुपया इकट्ठा करके विद्यार्थियों की मदद करेंगे।

 सचिव विशाल पालीवाल, अभय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि समाज के अध्यक्ष योगेशजी मिश्रा, विनायकजी पांडे, दिनेशजी शर्मा  विधायक गोलूजी शुक्ला, पूर्व विधायक संजयजी शुक्ला, सत्येंद्रजी शर्मा, थे।सर्वश्री हरिशंकर जोशी, अशोक चतुर्वेदी, नरेंद्र तिवारी, सुरेश शर्मा (काका), प्रमोद ओझा,संजय मिश्रा, लक्की अवस्थी  एवम कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री सुनील दीक्षित, अनिल शर्मा, सुदेश पांडे, प्रमोद जोशी, दीपू मिश्रा, एवं मातृशक्ति समूह की ओर से श्रीमती मंजूलता शर्मा, श्रीमती प्रमिला शर्मा,  श्रीमति जया तिवारी, श्रीमति पूर्णिमाजी विशेष रूप से उपस्थित थे।

विभिन्न ब्राह्मण वर्गों के अध्यक्ष जिसमे पालीवाल ब्राह्मण 44 के भूरालालजी व्यास ,खंडेलवाल ब्राह्मण के मनोजजी शर्मा,पाराशर ब्राह्मण के मनोजजी शर्मा, नागर ब्राह्मणअभिनव दवे, श्रीमाली ब्राह्मण कुलदीपजी ओझा,  झिझौतिया ब्राह्मण के महेंद्रजी चतुर्वेदी, औदीच्य ब्राह्मण के रविंद्र मेहता, हरियाणा गौड़ ब्राह्मण के मनीषजी शर्मा, पारिक ब्राह्मण के कैलाशजी पारीक, श्रीगौड़ सेहरा ब्राह्मण के अमितजी शर्मा, चौबीसा ब्राह्मण के नरेन्द्रजी राजावत एवम योगेशजी शर्मा, बावीसा ब्राह्मण के विनय पुराणिक, बैरागी ब्राह्मण के परेश बैरागी एवम कृष्णा बैरागी, जम्मू ब्राह्मण समाज के अश्विनजी दलाल नागदा अग्निहोत्री के संतोष जी कुंडल विशेष अथितिंके रूप में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button