मध्यप्रदेश

इंदौर के हुकुमचंद मिल के मजदूरों को मिलेगी बकाया राशि

श्रमिकों का यह भुगतान 20 वर्षों से लंबित

भोपाल, मध्य प्रदेश के इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों की लंबित बकाया का मामला वर्षों से चर्चाओं मंे तो रहा ही है साथ में एक मुददा भी है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने मजदूरों को मिलने वाली 464 करोड रूपए की बकाया राशि से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति प्रदान की। इससे 25 हजार श्रमिक परिवारों के सदस्यों को राहत मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उल्लेखनीय है कि श्रमिकों का यह भुगतान 20 वर्षों से लंबित था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा स्थित समिति कक्ष में नगरीय विकास एवं आवास विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद इस फाइल पर हस्ताक्षर किए।

Related Articles

Back to top button