मध्यप्रदेश

इंदौर को बड़ी सौगात: 28 अक्टूबर से शुरू होगा लवकुश चौराहे का डबल लेयर फ्लाईओवर, CM मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

 इंदौर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 लवकुश चौराहे पर ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने और जाम से राहत दिलाने वाला डबल लेयर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से शहर को नई सुविधा देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं से यातायात शुरू हो जाएगा। अभी एक भुजा से ट्रायल के तौर पर वाहन गुजर रहे हैं। दोनों भुजाएं शुरू होने से प्रतिदिन करीब दो लाख वाहनों की आवाजाही आसान होगी। फ्लाईओवर की 23 मीटर ऊंचाई पर चौराहे के बीच लगी 65 मीटर लंबी बो-स्ट्रिंग पर फसाड लाइटिंग भी लगाई गई है, जो रात में अलग-अलग रंगों में चमकेगी।

करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर की एक भुजा जुलाई में यातायात के लिए खोली गई थी। इसके बाद दूसरी भुजा पर डेक स्लैब, लाइटिंग और फिनिशिंग का काम पूरा किया गया। अब दोनों भुजाओं से यातायात शुरू होने के साथ ही उज्जैन रोड और मरीमाता की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को चौराहे पर बेहतर आवाजाही का विकल्प मिलेगा। इसके शुरू होने के बाद मरीमाता से उज्जैन रोड जाने वाली सर्विस रोड का निर्माण शुरू होगा। यह सर्विस रोड करीब दो माह में बनकर तैयार हो जाएगी। उज्जैन रोड से मरीमाता की तरफ जाने वाली सर्विस रोड तैयार हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button