मध्यप्रदेश

गोसलपुर हाईवे पर भीषण टक्कर: ट्रैक्टर-बस भिड़ंत में 39 लोग घायल

जबलपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गोसलपुर में नेशनल हाईवे के बीच में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर एमपी 20 ac 0372 बस क्रमांक एमपी 20 pa 9849 क्रॉसिंग के दौरान जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर दोनों पलट गए।

बस में सवार 39 लोग घायल, जिसमें 21 लोग सिहोरा अस्पताल और 18 गोसलपुर में के सरकारी अस्‍पतासल में भर्ती किए गए हैं। वहीं पाटन थाना क्षेत्र के नुनसर चौकी के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। एक ट्रक पाटन से जबलपुर की ओर जा रहा था, जबकि यात्री बस जबलपुर से पाटन की ओर आ रही थी।

दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त
नुनसर तिराहे के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा
गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात बहाल कराया।

Related Articles

Back to top button