हमर छत्तीसगढ़

पुरैना तालाब को आकर्षक बनाएगा रायपुर स्मार्ट सिटी

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पुरैना तालाब का सौंदर्यीकरण कर इसे आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर रायपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल सहित नगर निगम के जोनल व तकनीकी अधिकारियों ने पुरैना तालाब का निरीक्षण किया एवं शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने कारी तालाब, महाराजबंध तालाब, आमानाका वेंडिंग जोन, डीडी नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण भ्रमण के दौरान मुख्य परिचालन अधिकारी श्री पोरवाल ने जोन व स्मार्ट सिटी टीम को महाराजबंध तालाब में गंदगी की सफाई सतत रूप से किए जाने एवं तालाब के पेरीफेरल पाथवे को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निमार्णाधीन एस.टी.पी. के संबंध में निर्माण एजेंसी द्वारा अवगत कराया गया कि सिविल कार्य पूरा किया जा चुका है एवं इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्य शुरू किया जा रहा है। अक्टूबर अंत तक इस एसटीपी निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण भ्रमण के दौरान नगर निगम जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री पी.के. पंचायती, डिप्टी मैनेजर श्री अंशुल शर्मा, सब इंजीनियर श्री अंकुर अग्रवाल, असिस्टेंट मैनेजर श्रीमती नेहा पटेल, श्री योगेन्द्र साहू उपस्थित थे।

इसी तरह आमानाका वेंडिंग जोन में टॉयलेट ब्लॉक और लाइटिंग कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही डीडी नगर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत डिवाइडर ग्रिल, म्यूरल आर्ट और पाथवे का काम भी जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। कारी तालाब के निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पेवर को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button