मध्यप्रदेश

मंत्री और महापौर ने शिक्षक दिवस पर किया श्रीमती त्रिवेदी का सम्मान

इन्दौर
वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती आभा त्रिवेदी को शैक्षिक कार्य संबंधी  प्रशंसनीय सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, इन्दौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सम्मानित किया।शिक्षक दिवस पर इन्दौर में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के सुप्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उल्लेखनीय है कि सारंगपुर नगर की निवासी श्रीमती आभा त्रिवेदी इन दिनों शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम तलावली चांदा विकासखंड सांवेर जिला इन्दौर में पदस्थ हैं।
वे अपने विधार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों का भी संचालन समाजसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से करती रहती हैं। उनको सम्मानित किए जाने पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button