मध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय बोर्ड कॉलोनी भोपाल के 50 छात्र-छात्राओं ने नेचर कैम्प में लिया भाग

भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं का पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प आयोजित किया गया। नेचर कैम्प में शासकीय महाविद्यालय बोर्ड कॉलोनी भोपाल के 50 छात्र-छात्राओं और 3 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नेचर कैम्प में वन, वन्य-प्राणियों के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिये स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। विषय-विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन, वानिकी गतिविधियाँ और पर्यावरण से संबंधित रोचक जानकारी दी गयी। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर और नीलगाय आदि वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराया गया। इसके अलावा किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, बुलीनेक स्टॉर्क, कॉर्पोरेट, जकाना, कूट आदि पक्षी और कृत्रिम घोंसले, पक्षियों के पुतले भी दिखाये गये।

नेचर कैम्प में स्रोत व्यक्ति के रूप में भोपाल बर्ड्स के मोहम्मद खालिक एवं श्री विजय नंदवंशी द्वारा छात्र-छात्राओं को वन्य-प्राणियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण को बचाने के लिये कैम्प में शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर वन विहार के संचालक श्री मीना अवधेश कुमार शिव कुमार, सहायक संचालक श्री एस.के. सिन्हा एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button