मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा में नामांकन जमा करने का आज आखिरी दिन, मरकाम ने पार्टी के साथ निर्दलीय भी पर्चा भरा

अमरवाड़ा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इस चुनाव के लिए अब तक 11 प्रत्याशियों ने 18 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं और आखिरी दिन इस संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम दिन शुक्रवार को है और यहां दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन फार्म जमा किए जा सकेंग। इसके पश्चात नामांकन फार्म की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून है। गुरुवार को कांग्रेस के प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती ने अपना नामांकन जमा किया है।

कांग्रेस में कैंडिडेट घोषित होने के बाद दो नेताओं ने जमा किए फार्म

गुरुवार को नामांकन फार्म जमा करने के दौरान कांग्रेस की ओर से तीन नामांकन फार्म जमा किए गए। इसमें से एक नाम निर्देशन पत्र कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती की ओर से है जिन्होंने चार सेट नामांकन फार्म जमा किए हैं। वहीं कांग्रेस के घोषित कैंडिडेट के अलावा दो अन्य उम्मीदवारों ने भी कांग्रेस से पर्चा भरा है। इनके नाम नवीन मरकाम और शोभाराम भलावी हैं। नवीन मरकाम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी पर्चा भरा है जबकि शोभाराम ने सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

अमरवाड़ा में अब तक इनके नामांकन हुए जमा

    कमलेश प्रताप शाह-बीजेपी
    धीरन शाह इनवाती-कांग्रेस
    रीता मरकाम-राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
    देवीराम उर्फ देवरावेन भलावी-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
    चंद्रदीप-अहिंसा समाज पार्टी
    शोभाराम भलावी-कांग्रेस
    नवीन मरकाम-कांग्रेस
    धर्मेंद्र सिंह मेड़ा -जय प्रकाश जनता दल
    दीपेश भारती-निर्दलीय
    पवन शाह सरयाम-निर्दलीय
    नवीन मरकाम-निर्दलीय
    भगवान दास भारती-निर्दलीय

 

Related Articles

Back to top button