हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-जशपुर के क्राइम किलर IPS शशिमोहन सिंह का SSP प्रमोशन, सीएम साय ने स्टार-रिबन लगाकर दी बधाई

जशपुर/रायपुर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर बैच और स्टार पहनाकर बधाई दी। दरअसल, यह आयोजन बगिया स्थित मुख्यमंत्री के निजी निवास पर बीती रात 11 बजे पीपींग सेरेमनी के तहत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कमिश्नर नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और पत्नी रेखा सिंह व बेटे रिभु समर्थ सिंह भी उपस्थित थे।शशिमोहन सिंह 1997 बैच के डीएसपी रहे हैं। 2012 में उन्हें आईपीएस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पिछले एक वर्ष से वे जशपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button