मध्यप्रदेश

भारत के प्राचीन सिक्कों पर केन्द्रित विषय युग युगीन सिक्के प्रदर्शनी 22 जनवरी से

भोपाल
संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, भोपाल के अंतर्गत डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान, भोपाल द्वारा अश्विनी शोध संस्थान, महिदपुर, उज्जैन के सहयोग से भारत के प्राचीन सिक्कों पर केन्द्रित विषय "युग युगीन सिक्कें" पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रो. वैद्यनाथ लाभ, कुलगुरु, सॉची बौद्ध भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के गरिमामय उपस्थिति में 22 जनवरी को अपरान्ह 2:30 बजे किया जायेगा। राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में प्रदर्शनी 28 जनवरी तक दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस अवसर पर प्रथम दिन मुद्राशास्त्र पर आधारित विषयों पर मुद्राशास्त्र के लब्ध प्रतिष्ठि विद्धानों द्वारा अपने शोध पत्रों का वाचन कर मुद्राशास्त्र के विभिन्न आयामों को उजागर किया जायेगा। आयोजन की अगली कड़ी में 28 जनवरी को सायं 5:30 बजे लोक गायक श्री सुरेश प्रसाद कुशवाह द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button