भारत

आज फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, मैक्रों और ट्रंप से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार दिनों की फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में AI Action Summit की सह-अध्यक्षता करेंगे. साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. उम्‍मीद है कि इससे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी. साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी की पहली यात्रा होगी, जिससे भारत की रणनीतिक साझेदारी, साथ ही फ्रांस और अमेरिका के साथ भी गति पकड़ेगी.

प्रधानमंत्री 10 फरवरी से 12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे. आज शाम वह पेरिस पहुंचेंगे और एलिसी पैलेस में आयोजित एक रात्रिभोज में शामिल होंगे, जहां दुनिया भर के तकनीकी क्षेत्र के CEO और अन्य लोग उपस्थित रहेंगे. 11 फरवरी को प्रधानमंत्री एआई एक्शन समिट के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसकी मेजबानी पहले ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया ने 2023 और 2024 में मेजबानी की थी. इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत भी होगी.

पिछले हफ्ते, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी के पेरिस दौरे को लेकर उम्मीद है कि इस समिट में कई घोषणाएं होंगी. उन्होंने कहा कि हमारी रुचि ऐसी AI एप्लिकेशन में है जो सुरक्षित और भरोसेमंद हैं. पीएम मोदी इस दौरान इंडिया-फ्रांस के सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे.

PM मोदी का अमेरिका दौरा 12 फरवरी से होगा शुरू
इसके बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे, जहां वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को गति देंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली अमेरिकी यात्रा होगी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में होगी और 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान वह कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे.

PM मोदी और ट्रंप की ये आठवीं मुलाकात
PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली मुलाकात 26 जून 2017 को वॉशिंगटन में हुई थी; उनकी दूसरी मुलाकात 30 नवंबर 2018 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुई; 28 जून 2019 को जापान के ओसाका में हुई; और 26 अगस्त 2019 को फ्रांस में हुई. दोनों नेताओं की पांचवीं मुलाकात 22 सितंबर 2019 को ह्यूस्टन, अमेरिका में हुई थी. छठी मुलाकात 24 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में हुई थी, और सातवीं मुलाकात 24-25 फरवरी 2020 को अहमदाबाद में हुई थी.

Related Articles

Back to top button