भारत

मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो गई हैं, सिर्फ 41 लड़कियां वापस आई हैं

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के केरल इकाई के नेता पीसी जॉर्ज ने ईसाई माता-पिता को अपनी बेटियों की शादी 24 साल से पहले करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने 'लव जिहाद' को लेकर भी समुदाय को चेतावनी दी है। इससे पहले भी जॉर्ज भड़काऊ भाषण देने के मामले में घिर गए थे। उन्होंने गिरफ्तार तक कर लिया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूंजार से पूर्व विधायक जॉर्ज ने ईसाई समुदाय के लोगों से अपनी बेटियों की शादी 24 साल की उम्र होने से पहले करने के लिए कहा है। को पाला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'सिर्फ 41 लड़कियां वापस आई हैं।' उन्होंने कहा, 'कोट्टायम की मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद में फंस गई हैं। सिर्फ 41 ही उनमें से वापस आई हैं। ऐसा क्यों हो रहा है कि ईसाई लड़कियों के माता-पिता अपनी बेटियों की शादी के लिए 25 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं। मैं पैरेंट्स से कहना चाहता हूं कि लड़कियों का 24 साल का होने से पहले ही उनकी शादी कर दो। वह शादी के बाद भी पढ़ाई कर सकती हैं।'

उन्होंने कहा, 'क्यों ईसाई अपनी बच्चियों की शादी 25 और 30 में नहीं कर रहे हैं। क्यों उन्हें घर में रखा है। 25 साल की एक लड़की कल गायब हो गई। वह रात 9.30 पर गायब हो गई। 25 साल तक शादी नहीं करने पर उसके पिता को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। उसने उसकी शादी क्यों नहीं की। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर बात की जानी चाहिए।' जॉर्ज के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस मंडलम ने शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, साल 2023 में आई बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी महिलाओं के एक समूह की कहानी है, जो धर्म परिवर्तन कर लेती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि ये महिलाएं आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए भेज दी जाती हैं। फिल्म को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी खासा विवाद हुआ था। फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी।

Related Articles

Back to top button