मध्यप्रदेश

‘द गुरू शिष्य जुगल्स’ सांगीतिक प्रस्तुति शनिवार 29 मार्च को

'द गुरू शिष्य जुगल्स' सांगीतिक प्रस्तुति शनिवार 29 मार्च को

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रविन्द्र भवन में श्री सुप्रियो मैत्रो और आकाश तिवारी की सांगीतिक प्रस्तुति

भोपाल
भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का एक अनमोल हिस्सा है। इसकी सुरमयी ध्वनियां मन और आत्मा दोनों को शांति प्रदान करती हैं तथा भावनाओं को गहराई से व्यक्त करने का सशक्त माध्यम बनती हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से देवांश फाउंडेशन प्रस्तुत कर रहा है ‘गुरु शिष्य जुगल’, जहां विख्यात भारतीय शास्त्रीय गायक श्री सुप्रियो मैत्रो अपने शिष्य आकाश तिवारी के साथ एक अनूठी सांगीतिक प्रस्तुति देंगे। यह संगीतमय आयोजन 29 मार्च की शाम 7 बजे से रविंद्र भवन में होगा, जहां संगीत प्रेमी भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्राचीन सुरों और रागों की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे।

श्री सुप्रियो मैत्रो, जिनकी संगीत यात्रा दशकों पुरानी है, न केवल अपने उत्कृष्ट गायन के लिए प्रशंसित हैं, बल्कि उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत की पहचान भी स्थापित की है। उनके संगीत में गहराई, भावनात्मक तीव्रता और तकनीकी कौशल का अद्वितीय मिश्रण देखने को मिलता है। उनके शिष्य आकाश तिवारी ने भी गुरुओं से प्राप्त पारंपरिक प्रशिक्षण और नवीन विचारों का संगम कर अपनी कला में निखार लाया है, जिससे आने वाली पीढ़ी में भारतीय शास्त्रीय संगीत का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होता है।
इस संगीतमय संध्या का संचालन जाने-माने एंकर श्री विनय उपाध्याय करेंगे, जो अपनी ओजस्वी वाणी और सधी हुई प्रस्तुति शैली के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।

Related Articles

Back to top button