मनोरंजन

मौनी रॉय ने करवाई ‘प्लास्टिक सर्जरी’

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंडस्ट्री में सर्जरी कराना आम बात है। कभी वो सेलेब्स को सुंदर बना देता है और कभी तो उनके चेहरे का नक्शा ही बदल देता है। कुछ ऐसा ही हाल हुआ है एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ। बीते दिन उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके माथे पर लाइन्स दिखाई दे रही थीं। और लोग सर्जरी का नतीजा बता रहे थे। अब एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके होंठ लोगों को अजीब लग रहे हैं। वह सूजे हुए थे।

मौनी रॉय एक इवेंट में पहुंची थीं। वहां उनके होंठ ने सबका ध्यान खींचा। वह नई हेयरस्टाइल में दिखाई दीं। कई लोगों ने उनके उस लुक की तारीफ की। मगर कुछ ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की दुकान बता दिया। माथे पर गड्ढा और बदले हुए होंठों पर लोगों ने रिएक्ट किया। कुछ ने इसे बोटॉक्स और लिप फिलर का नतीजा बताया।

मौनी रॉय का कॉस्मेटिक सर्जरी वाला लुक
मौनी रॉय का वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'मौनी अब मौनी जैसी भी नहीं दिखतीं। मुझे तो कैप्शन देखना पड़ा कि ये कौन हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'सर्जरी कर कर के वाट लगा दी है। पहचन में ही नहीं आ रही है और ये क्यूट कैसे हो सकता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सर्जरी की दुकान, पूरे फेस का डिजाइन बन गया है। जैसे बच्चे ड्रॉइंग करते हैं टेढ़ा-मेढ़ा। वैसे ही डॉक्टर ने भी कुछ कलाकारी कर दी है।' एक ने लिखा, 'कितनी सर्जरी करवानी पड़ती है इनको जवान लगने के लिए।'

मौनी रॉय की सजंय दत्त के साथ फिल्म
मौनी रॉय अब 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'द भूतनी' में नदर आएंगी। इसमें संजय दत्त, सनी सिंह, आसिफ खान के अलावा पलक तिवारी अहम भूमिका में हैं। फइल्म को सिद्धांत कुमार सचदेव ने डायरेक्ट किया है और संजय दत्त, मान्यता दत्त, दीपक मुकुट, हुनर मुकुट ने प्रोड्यूसर किया है।

Related Articles

Back to top button