खेल

टी20 मुंबई लीग : टी-20 मुंबई लीग के लिए हुई नीलामी में कुछ युवा क्रिकेटरों को अच्छी कीमत मिली

नई दिल्ली
टी-20 मुंबई लीग के लिए बुधवार को हुई नीलामी में कुछ युवा क्रिकेटरों को अच्छी कीमत मिली है। मुशीर खान, आयुष म्हात्रे , सूर्यांश शेडगे और अंगकृष रघुवंशी को टी20 मुंबई लीग के तीसरे सत्र के लिए शुरुआती दौर की नीलामी में अच्छे दाम मिले हैं। यह लीग 26 मई से 8 जून तक खेली जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे 20 वर्ष के मुशीर को आर्क्स अंधेरी ने 15 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई के लिए इस साल रणजी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले म्हात्रे ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया। उसे ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट ने 14 . 75 लाख रुपये में खरीदा। शेडगे को भी इसी टीम ने 13 . 75 लाख रूपये में खरीदा । केकेआर के लिए खेलने वाले रघुवंशी को सोबो मुंबई फाल्कंस ने 14 लाख रुपये में खरीदा। वहीं तनुष कोटियान को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।

टी20 मुंबई लीग के लिए टीमों ने पहले ही अपने-अपने आइकन प्लेयर चुन लिए हैं। इनमें सूर्यकुमार यादव (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट), अजिंक्य रहाणे (बांद्रा ब्लास्टर्स), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स), पृथ्वी साव (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स), शिवम दुबे (एआरसीएस अंधेरी), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स) और तुषार देशपांडे (मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स) शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button