हमर छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने कृषि संकल्प अभियान प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए विशेष रूप से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये अभियान आज 29 मई से शुरू हुआ है, जो कि 12 जून तक चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय नई दिल्लीऔर राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा मिलकर इस अभियान को  चलाया जा रहा है। गांव गांव पहुंचकर वाहन के जरिए किसानों को उन्नत और जैविक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक इस दौरान किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पीडी हथेस्वर, उप संचालक मछलीपालन श्री महीश्वर , केवीके के वैज्ञानिक अरुण त्रिपाठी, उप संचालक उद्यान श्री लौतरे आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button