मध्यप्रदेश

भारत में तीन साल से अवैध रूप से रह रही अफ्रीका के युगांडा देश की एक 27 वर्षीय युवती को भोपाल पुलिस ने पकड़ा

भोपाल
भारत में तीन साल से अवैध रूप से रह रही अफ्रीका के युगांडा देश की एक 27 वर्षीय युवती को भोपाल पुलिस ने पकड़ा है। युवती का वीजा वर्ष 2022 में समाप्त हो गया था, लेकिन वीजा की समयावधि बढ़वाए बिना वह अवैध रूप से भारत के अलग-अलग शहरों में रह रही थी। पिछले कई महीनों से वह दिल्ली में निवासरत थी, लेकिन पाकिस्तान से युद्ध के दौरान वहां प्रवासी भारतीयों के वीजा की जांच गहराने के बाद करीब एक महीने पहले वह दिल्ली से भागकर भोपाल आ गई थी।
 
यहां शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर कॉलोनी में उसने एक निजी कॉलेज का फर्जी आईडी कार्ड बनाकर कमरा किराये पर ले लिया था। वहीं जब 28 मई को मकान मालिक से उसे पुलिस जांच की सूचना मिली तो तत्काल कमरा खाली कर भाग गई। बाद में पुलिस ने पड़ताल कर उसे कटाराहिल्स की सफायर पार्क सिटी कॉलोनी से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीपी कार्यालय से जारी एक प्र के माध्यम से सूचना मिली थी त्रिलोचन नगर गुलमोहर कालोनी में युगांडा राष्ट्र की 27 वर्षीय स्टेला नकाबूंदे नामक युवती अवैध रूप से रह रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शाहपुरा पुलिस ने कालेज से संपर्क किया तो प्रबंधन की ओर से बताया गया कि उनके विवि में स्टेनाम नाम की कोई भी छात्रा अध्ययनरत नहीं है। इसके बाद पुलिस ने युवती के मकान मालिक विदिशा के कुरवई निवासी यज्ञदीप भावसार से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कालेज आइडी के आधार पर रूम दिया गया था। उन्होंने पुलिस सत्यापन की बात युवती को बताई तो वह 28 मई को भाग गई और ऑनलाइन किराये का कमरा ढूंढ कर कटाराहिल्स की सफायर पार्क सिटी कालोनी में शिफ्ट हो गई।
जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह ब्यूटी प्रोडक्ट का उत्पाद करती है। हालांकि उसके कमरे से ऐसे उत्पाद नहीं मिले हैं।अनैतिक गतिविधियों की भी पुलिस जांच कर रही है। आने वाले समय से उससे और भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Related Articles

Back to top button