ग्वालियरमध्यप्रदेश

शहर के भारौली रोड पर निरंजना गार्डन में शादी के दौरान लड़की बदलने का मामला सामने आया, दूल्हे ने शादी से किया इंकार

भिंड
शहर के भारौली रोड पर निरंजना गार्डन में शादी के दौरान लड़की बदलने का मामला सामने आया है। इस पर दूल्हे ने तुरंत शादी से इन्कार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो दूल्हा व बराती बिना दुल्हन के मायूस होकर से घर लौट गए।
 
यूपी के इटावा से आई थी बारात
रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गौहानी चकरनगर निवासी 32 वर्षीय आनंद पुत्र नाथूराम तिवारी की शादी भिंड शहर के निरंजना गार्डन से होने वाली थी। दूल्हा आनंद ने बताया कि गांव के ही मनोज शर्मा ने 27 मई को इटावा में लड़की दिखाई थी। लड़की पसंद आने पर गोद भराई की रस्म हुई। मनोज से कुल डेढ़ लाख रुपये के खर्चे में रिश्ता तय हुआ था, जिसमें उसने 70 हजार रुपये पहले ले लिए थे, जबकि शादी में खाना, बराती और वाहन सहित अन्य रश्मों में 80 हजार रुपये खर्च किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शादी से पहले बदली दुल्हन
दूल्हा आनंद रविवार को 30 से 35 बरातियों के साथ गार्डन में पहुंच गया। शाम सात बजे मनोज दुल्हन को कार में लेकर आया, लेकिन जब दूल्हे को दूसरी लड़की होने का शक हुआ तो उसने घूंघट खोलने को कहा। उसकी मां ने घूंघट खोला तो लड़की वह नहीं थी, जो इटावा में दिखाई गई थी।

बिना दुल्हन के लौटी बारात
मामला गरमाया तो मौके पर भिंड देहात थाना पुलिस पहुंच गई। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह असम से छह दिन के लिए आई है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत मांगी, लेकिन शिकायत नहीं दी, लेकिन बाद में मनोज के कहने पर स्वजनों ने लड़के वालों को तीन दिन में पैसे लौटाने का समय दिया। पूरे हंगामे के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

Related Articles

Back to top button