मनोरंजन

अनुषा रिजवी की फिल्म में काम कर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कृतिका कामरा

मुंबई,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कि उन्हें अनुषा रिज़वी की महिला प्रधान फिल्म में काम करने का मौका मिला है। कृतिका कामरा ने हाल ही में दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसका निर्देशन जानी-मानी फिल्मकार अनुषा रिज़वी ने किया है। इस फिल्म में जूही बब्बर, श्रेया धनवंतरि और कई अनुभवी महिला कलाकारों के साथ-साथ तकनीकी टीम में भी महिलाएं मुख्य भूमिकाओं में हैं,जो इसे महिलाओं के नेतृत्व वाली एक अनोखी और ताज़गी भरी फिल्म बनाती है।

कृतिका ने कहा, ऐसे सेट पर होना वाकई खास होता है, जहां महिलाएं सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि हर विभाग में निर्देशन, प्रोडक्शन, कॉस्ट्यूम्स सभी जगह नेतृत्व कर रही होती हैं। अनुषा रिज़वी के साथ काम करना एक तोहफे जैसा रहा। मैंने पहले भी कई शानदार महिला क्रिएटिव्स के साथ काम किया है, लेकिन इस फिल्म में अनुषा ने एक मज़बूत सोच और सहयोग की खुली जगह दी। जब इतनी सशक्त महिलाएं एक साथ आती हैं, तो वहां एक अलग ही ऊर्जा होती है ,जो प्रेरणादायक, सहयोगी और दिल को छूने वाली होती है। हम सिर्फ एक कहानी नहीं सुना रहे थे, बल्कि एक-दूसरे के अनुभव साझा कर रहे थे, एक-दूसरे का साथ दे रहे थे। और यही भाव मुझे हमेशा महिलाओं के साथ ऐसे कोलैब में महसूस होता है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला।

 

Related Articles

Back to top button