ग्वालियरमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर ब्रिज का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायल

ग्वालियर 
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. पोहरी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज का स्लैब अचानक गिर गया. हादसे के समय पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर रात के समय भी काम में जुटे हुए थे. बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के स्लैब डाला जा रहा था, जो अचानक नीचे गिर गया.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस दुर्घटना में काम कर रहे छह मजदूर स्लैब की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल मौके पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

 

Related Articles

Back to top button