राजनीति

तेजस्वी यादव मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है: शंभू शरण पटेल

नई दिल्ली 
पीएम मोदी के सिवान दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 100 करोड़ खर्च करने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने तेजस्वी यादव के बयान की घोर निंदा करते हुए इसे गलत करार दिया है। शंभू शरण पटेल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है। मेरी राय है कि वह अपने दिमाग का इलाज जरूर कराएं और जल्द ही एक अच्छे मनोचिकित्सक से मिलें। बिहार के सिवान में पीएम मोदी की रैली में आई भीड़ को देखकर तेजस्वी यादव घबरा गए हैं। पीएम मोदी को बिहार के लोगों से मिल रहे प्रेम से तेजस्वी यादव यह मान चुके हैं कि 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में हार तय है। अब जब हार तय है तो हताशा में पीएम मोदी के खिलाफ कुछ भी बयान दे देते हैं। तेजस्वी यादव के इस घटिया बयान को पूरा बिहार देख रहा है। इसका जवाब विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट से देगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पटना की सड़कों पर हो रहे पोस्टर वॉर पर उन्होंने कहा कि भाजपा कभी पोस्टर लगाकर वॉर नहीं करती है। लेकिन, चारा घोटाला, रेलवे घोटाला के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। घोटाले में तेजस्वी यादव के परिवार के सदस्य बेल पर हैं।

बता दें कि बिहार के सिवान में शुक्रवार को पीएम मोदी की जनसभा थी। इस जनसभा में पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा था। पीएम मोदी ने भी लोगों को इतनी तादाद में आने के लिए धन्यवाद किया था। पीएम मोदी ने इस दौरान राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने उस घटनाक्रम का भी जिक्र किया, जब लालू प्रसाद यादव पर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगा था। पीएम मोदी ने प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे कार्यों की सराहना की।

वहीं, दूसरी ओर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी के भाषण में कोई नया कंटेंट नहीं था, वही पुरानी बातों को दोहराया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन को लगाया गया और जबरदस्ती भीड़ बुलाई गई। ऐसा तमाशा 2005 से पहले नहीं होता था।

Related Articles

Back to top button