राजस्थान

भीलवाड़ा में पहली बार 100 फीट की भव्य मनोकामना कांवड़ यात्रा, पूर्वांचल से जुड़ी आस्था

भीलवाड़ा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

भीलवाड़ा में तीन अगस्त को एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आजाद नगर स्थित मनोकामना मंदिर से 100 फीट लंबी विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जो हरणी महादेव मंदिर तक जाएगी। इस यात्रा का आयोजन बिहार नव दुर्गा सेवा समिति और पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
 
पूर्वांचल समाज की आस्था का प्रतीक बनेगी यह यात्रा
समिति के सदस्यों का कहना है कि पहली बार इतनी लंबी कांवड़ यात्रा निकालकर पूर्वांचल समाज अपनी आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का परिचय देने जा रहा है। यह यात्रा भीलवाड़ा के विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगी।

समाज को मिली है विशिष्ट पहचान और सम्मान
पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने बताया कि ट्रस्ट वर्ष 2017 से समाज के उत्थान, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक चेतना के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज को न केवल पहचान, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक स्वीकार्यता भी मिली है।
 
यात्रा की रूपरेखा तैयार, श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था
यात्रा को लेकर हाल ही में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समन्वय और व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई। यात्रा के समापन पर हरणी महादेव मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी भी वितरित की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई है, जिनमें जगन्नाथ झा, अरुण ठाकुर, ललित झा, कृष्ण नंद ठाकुर, प्रमोद झा, शक्तिनाथ ठाकुर, रघुनन्दन चौधरी, कन्हैया नंद झा, सुमन झा, लीलाकांत झा, अवधेश कुमार मिश्रा, आकाश झा, फूल कुमार झा, राजेश गुप्ता, त्रिपुरारी झा और रीतेश झा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
 
सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश
समिति के सदस्य आकाश झा और फूल झा ने कहा कि यह यात्रा पूर्वांचल समाज की एकता, भाईचारे और आस्था का जीवंत प्रमाण है। साथ ही यह आयोजन भीलवाड़ा की धरती पर पूर्वांचल की समृद्ध परंपराओं को जीवंत करने और सांस्कृतिक सौहार्द को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Related Articles

Back to top button