हमर छत्तीसगढ़

2-3 डिग्री गिरेगा पारा और एक-दो जगह होगी बारिश, छत्तीसगढ़ में सुबह से छाए बादल

रायपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं सोमवार को डोंगरगढ़ गर्म रहा है। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण झारखंड और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण झारखंड से पश्चिम मध्य प्रदेश तक चक्रवर्ती परिसंचरण के ऊपर से समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना रायलसीमा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ हवा का विच्छेदन बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। इससे प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस ड़ोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button