मनोरंजन

दिशा पाटनी ने अपनी कुछ नई वेकेशन की तस्‍वीरें की शेयर

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिशा पाटनी! सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिनकी काया के सभी मुरीद हैं। खूबसूरती ऐसी कि जो भी देखे दीवाना हो जाए। फिटनेस फ्रीक दिशा पाटनी को समंदर से बड़ा लगाव है। बरेली की इस बाला का सागर प्रेम ऐसा कि आप उन्‍हें 'वॉटर बेबी' भी कह सकते हैं।

सागर का पानी देख दिशा का दिल किसी छोटे बच्‍चे की तरह चहकने लगता है। इंस्‍टाग्राम पर यदि आप दिशा के 61.2 म‍िल‍ियन फॉलोअर्स में से हैं, तो जानते होंगे कि कैसे उनका वेकेशन समंदर किनारे ही बीतता है। खैर, दिशा ने कुछ नई तस्‍वीरें शेयर की हैं। इसमें सागर की लहरें हैं, दिशा हैं और उनकी समंदर से भी गहरी आंखें हैं, जिनमें स्‍लो मोशन में डूबने को दिल करता है! दिशा पाटनी ने

साल 2016 में 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। तब से अब तक वह सलमान खान से लेकर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्‍होंने 'कुंग फू योगा' में जैकी चेन के साथ भी काम किया है।

दिशा पाटनी ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी जो नई वेकेशन की तस्‍वीरें शेयर की हैं, उनमें वह गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, दिशा ने ऐसा कुछ नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताते हैं कि वह छुट्ट‍ियां मनाने थाईलैंड गई थीं। तो संभव है कि ये तस्‍वीरें वहीं की हैं।
  

Related Articles

Back to top button