भारत

अमित शाह ने सार्वजनिक रैली को संबोधित कर संदेशखाली का मुद्दा उठाया, कहा- हर गुनहगार को उल्टा लटकाएंगे

कोलकाता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नादिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर संदेशखाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संदेशखाली के हर गुनहगार को उल्टा लटकाकर भाजपा सीधा कर देगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वर्षों तक धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण किया गया। यह उनके अपने नेताओं द्वारा किया गया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बंगाल की महिलाओं को अब चिंता नहीं करनी चाहिए। हम संदेशखाली घटना के हर आरोपी को सजा देंगे।

Related Articles

Back to top button