खेल

दूसरे विकेट की तलाश में टीम इंडिया तेज़, साउथ अफ्रीका 10 ओवर में 50+

रायपुर 
आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दूसरा वनडे खेला जा रहा है। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 359 रनों का विशाल टारगेट रखा है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन जुटाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रोहित पांचवें जबकि यशस्वी 10वें ओव में आउट हुए। इसके बाद, विराट कोहली और ऋतुराज गायकाड़ ने दमदार साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। यह उनका पहला वनडे शतक है। कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बटोरे, जिसमें सात चौके और दो छक्के हैं। कोहली ने वनडे में 53वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 84वां शतक जमाया। वॉशिंगटन सुंदर (1) का बल्ला नहीं चला। ऐसे में कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। राहुल ने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन जोड़े। उनके बल्ले से 6 चौके और दो छक्के निकले। जडेजा ने 27 गेंदों में दो चौकों के जरिए नाबाद 24 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने दो जबकि लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

डिकॉक बने अर्शदीप का शिकार
अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया है। उन्होंने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर किंटन डिकॉक (11 गेंदों में 18) का शिकार किया। डिकॉक ने मार्करम (16)* के संग पहले विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की। मार्करम का साथ देने के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा आए हैं।

Related Articles

Back to top button