हमर छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र ने वितरित किया मठा

रायपुर
महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने अक्षय तृतीया पर राहगीरों को मठा वितरित किया।संयोजिका मधुरा भागवत के नेतृत्व में शाम पांच बजे से शंकर नगर फ्लाईओवर (अटल पथ) के नीचे मठा वितरण के लिए बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने वालों का आभार भी माना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के सभी 15 केंद्र एक मई मजदूर दिवस से लगातार भरी दोपहर भीषण गर्मी के बीच आमजनों को मठा वितरित कर रहे हैं। अभी तक वल्लभनगर, सुंदर नगर, डंगनिया, रोहिणीपुरम, टाटीबंध, कोटा, सरोना और शंकर नगर केंद्र ने मठा वितरित किया है। शंकर नगर केंद्र की ओर से अक्षय तृतीया के दिन मठा वितरण के दौरान रैना पुराणिक, आरती गोवर्धन, संगीता राजिमवाले, गीता दलाल, रेणुका पुराणिक, पुष्पा जावलेकर, सुजाता देशपांडे, वंदना अलोणी, वर्षा उरकुरकर, मनीषा देशपांडे, मेधा कोतवालीवाले, आयुषी विठालकर, कुंदा विठालकर, शिल्पा पत्की, अनुभा काले सहित अनेक सदस्य उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button