हमर छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे कबीरधाम हादसे के मृतकों के परिजनों के घर, मुख्यमंत्री ने फोन पर की बात

कबीरधाम.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में रविवार दोपहर को एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद रविवार देर रात 11.30 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक के परिजनों से उनके घर पर जाकर मुलाकात की।

सभी मृतक सेमहारा गांव के निवासी और आदिवासी है। सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पंडरिया और कुकदूर  में भर्ती घायलों से मुलाकात की। इसके बाद वे सेमहारा गांव गए। इस दौरान परिवार के लोगों से फोन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कराई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी देर रात सेमहारा गांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतक और घायल परिवार के सदस्यों से देर रात निवास स्थान पहुचंकर ढांढस बंधाया।

Related Articles

Back to top button