मध्यप्रदेश

निवाड़ी के रहने वाले युवक-युवती का शव विदिशा रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

विदिशा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 शहर में उदय नगर कालोनी के समीप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे हैं। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है। मृतक युवक-युवती की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

दोनों एक ही कंपनी में करते थे जॉब

कोतवाली थाने के आरक्षक आकाश सिंह राणा ने बताया की घटना संभवतः सोमवार-मंगलवार रात की है। शुरुआती जांच से यही लगता है कि दोनों ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक युवक व युवती निवाड़ी जिले के रहने वाले थे और विदिशा में किराए के मकान में रहकर एक मार्केटिंग कंपनी में जाब करते थे। युवक का नाम 22 वर्षीय उज्जवल केवट और युवती का नाम 20 वर्षीय विनीता केवट बताया जा रहा है।। उनके स्वजनों को सूचना दे दी गई है। इधर कंपनी के सुपरवाइजर भूपेंद्र अहिरवार ने बताया है कि उनकी कंपनी में युवक डेढ़ साल पहले और युवती 8 माह पहले ही जॉब करने आई थी।

Related Articles

Back to top button