मध्यप्रदेश

देश-विदेश से मध्यप्रदेश पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले छह सालों में हुई दोगुनी, आंकड़े जारी किए

भोपाल
देश-विदेश से मध्यप्रदेश पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले छह सालों में दोगुनी हो गई है। कोरोनाकाल में पर्यटन में तेजी से गिरावट हुई थी, लेकिन वर्ष 2023 में एक बार फिर जबरदस्त तेजी आई है और 11 करोड़ से भी ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने का रिकार्ड प्रदेश ने बनाया है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस के एक दिन पहले गुरुवार को पर्यटन विभाग द्वारा आंकड़े जारी किए गए हैं। जारी डाटा के अनुसार साल जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। 2019 में कोविड प्रतिबंध लागू होने से पहले कुल 8,90,35,097 पर्यटकों का आगमन हुआ था। 2022 में पर्यटकों की संख्या 3,41,38,757 रही थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धार्मिक स्थल में पर्यटन सबसे ज्यादा
प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 10 गंतव्यों में से पांच गंतव्य धार्मिक स्थल उज्जैन, मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर और सलकनपुर है। प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक उज्जैन पहुंचे, जिनकी संख्या 5 करोड़ 28 लाख से ज्यादा रही। धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल प्राचीन इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण होते हैं। उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद की है। प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला के अनुसार सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राजा राम लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्रीराम वनगमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और भी वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button