मध्यप्रदेश

तेजरफ्तार कार हाईवे की पुलिया से टकराई, 3 की मौत, एक गंभीर घायल भोपाल रेफर, सीहोर से रायसेन लौटते समय देर रात हुआ हादसा

रायसेन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायसेन जिले के बरेली में शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर एनएच 45 छींद मोड़ के पास एक कार हाईवे पर पुलिया से टकरा कर पलटी गई। रात करीब 11:30 बजे हुई इस घटना में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक घायल को भोपाल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार उदयपुरा तहसील के बिजन्हाई गांव के महेन्द्र यादव अपनी बहन के मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में सीहोर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर सीहोर से वापस लौट रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। इसी दौरान यह घटना घटी। बरेली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को कार से बाहर निकाला।

हादसे में महेन्द्र यादव पिता जमुना प्रसाद यादव (38), राजेश यादव पिता मुन्नालाल यादव (35) और राजा यादव पिता शंकरलाल यादव (28) की मौत हो गई। तीनों उदयपुरा तहसील के बिजन्हाई गांव के रहने वाले थे। वहीं एक अन्य यशवंत धाकड़ को गंभीर हालत होने के चलते सिविल अस्पताल बरेली से भोपाल रेफर किया गया है। यशवंत को एम्स में भर्ती करवाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button