भारत

मुंबई में जल्द पहुंचने वाला है मॉनसून, होगी झमाझम बारिश : मौसम विभाग

नई दिल्ली
उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। लोग बारिश और मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं, ताकि गर्मी से थोड़ी राहत मिले। केरल में इस महीने के आखिरी में मॉनसून की एंट्री हो सकती है और उसके बाद अन्य राज्यों की ओर मॉनसून बढ़ सकता है। इस बीच, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के लोगों को खुशखबरी देते हुए बताया है कि महाराष्ट्र में 9-10 जून के आसपास मॉनसून पुणे शहर से दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, मुंबई में 11 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केरल में बारिश की गतिविधियां पहले सप्ताह के अंत और दूसरे सप्ताह की शुरुआत में बढ़ने की संभावना है, जिससे ±4 दिनों के साथ 31 मई के आसपास केरल में मॉनसून की शुरुआत होने की संभावना है। आईएमडी ने गुरुवार को अपने मौसम बुलेटिन में कहा, ''कुल मिलाकर, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में बारिश की गतिविधि सामान्य से ऊपर मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य के करीब और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम रहने की संभावना है।''

अभी तक मुंबई में मॉनसून की एंट्री से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, केरल में लगभग सामान्य मॉनसून की शुरुआत और अरब सागर या बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रत्याशित चक्रवातों की अनुपस्थिति मुंबई में मॉनसून की बारिश समय पर शुरू होने के लिए अनुकूल स्थिति बना रही है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मॉनसून अंडमान में प्रवेश कर चुका है और 10 से 11 जून के बीच इसके मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

मुंबई में कब आता है मॉनसून?
आमतौर पर मुंबई में मॉनसून 11 जून को आता है। हालांकि, चक्रवात बिपरजॉय जैसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों के कारण पिछले साल मुंबई में बारिश में दो सप्ताह की देरी हुई थी। हालांकि, मुंबईकरों को मॉनसून का आनंद लेने के लिए जून के दूसरे सप्ताह तक इंतजार करना होगा, लेकिन प्री-मॉनसून बारिश चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएगी।

Related Articles

Back to top button