राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाटलिपुत्र की चुनावी रैली में आरजेडी पर किए हमले और जेल वाले बयान पर बिहार में सियासत गर्मा गई

पटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाटलिपुत्र की चुनावी रैली में आरजेडी पर किए हमले और जेल वाले बयान पर बिहार में सियासत गर्मा गई है। पहले खुद तेजस्वी यादव ने हमला बोला और अब आरजेडी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने हमला बोला उन्होने कहा कि पीएम मोदी की धमकी का जवाब जनता वोट से देगी। और जिस तरह प्रधानमंत्री की भाषा और बयानों में गिरावट आई है। वो चिंता का विषय है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दरअसल पीएम मोदी ने रैली में कहा था कि उनके लिए संविधान सर्वोपरि है। इंडी अलायंस को वोटबैंक की गुलामी करनी है, या वहां जाकर मुजरा करना है तो भी करें। मैं एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण के साथ खड़ा हूं। आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की धमकी का जवाब जनता वोट से देगी। उनके गरिमा विहीन व्यक्तव और बयानों में अज्ञानता का पहाड़ दिखता है।

झा ने कहा कि पीएम मोदी तेजस्वी यादव को धमकी देकर गए हैं कि 4 जून के बाद जेल भेज देंगे। न्यायालय को भी मैनेज करने की सोच रहे हैं आप, कानून को हाथ में लेने की बात कर रहे हैं। इस देश में खुद और अमित शाह  को छोड़कर आप हमसब को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। तेजस्वी से परेशानी आरजेडी का परिवर्तन पत्र है। जिसमें नौकरी और रोजगार और गरीबी दूर करने का वादा किया गया है।
 
झा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी भैंस, मंगलसूत्र, बिजली काट देगा, टोंटी नोंच लेगा से आप कहां गिर गए, मुजरा…ये जुबान होती है। मैंने आज तक दुनिया के किसी भी देश के प्रधानमंत्री को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने नहीं देखा है। शर्म आनी चाहिए। इतनी घटिया जुबान और फिर धमकी, लेकिन आप जान लीजिए प्रधानमंत्री जी ये गीदड़भभकी नहीं चलेगी, मामला बहुत आगे चला गया है। प्रधानमंत्री जी आपने अपने पद की गरिमा के साथ जैसा अन्याय किया है। ऐसा हमने आज तक नहीं देखा है। अब तो झूठ बोलना बंद कीजिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचन्द्र राम, प्रदेश के मुख्य  प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी,अरुण यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button