ग्वालियरमध्यप्रदेश

टीकमगढ़ के राजा पाठक हुए सम्मानित – दिल्ली में मिला लीडर्स ऑफ़ भारत अवार्ड, समारोह में देश के 150 लोगों को किया गया था चयनित

टीकमगढ़
 देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ग्लोबल अंपायर की ओर से लीडर्स ऑफ़ भारत अवार्ड  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे टीकमगढ़ के युवा समाजसेवी राजा पाठक को स्किल डेवलपमेंट द लीडर्स ऑफ़ भारत अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम मे कई देशो के राजदूत और प्रतिनिधि शामिल हुए। शहर के कुंवरपुरा रोड निवासी राजा पाठक ने बताया कि ग्लोबल अंपायर की ओर से आज दिल्ली में लीडर्स आफ भारत पुरस्कार का आयोजन किया गया। यह अवार्ड पूरे विश्व से चयनित 150 लोगों को दिया गया। मध्य प्रदेश से केवल उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया। समारोह में उन्हें इंडियन लीडर्स लीडिंग एशिया यानी कल का भविष्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। राजा पाठक की उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव, अंशुल खरे, प्रफुल्ल द्विवेदी,संजय नायक,सहित शहर के लोगों ने बधाई दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 भारतीय संस्कृति पर लिखी थी पुस्तक

 राजा पाठक ने बताया कि करीब 1 साल पहले उन्होंने भारतीय संस्कृति हमारे जीवन का आधार नामक पुस्तक लिखी थी। 64 पन्नों की पुस्तक में उन्होंने प्राचीन भारतीय संस्कृति और वर्तमान में पाश्चात्य सभ्यता के चलते संस्कृति पर हो रहे प्रहार को केंद्रित किया था।

Related Articles

Back to top button