हमर छत्तीसगढ़

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM साय रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद रथयात्रा महोत्सव 2026 में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होंगे।

दोपहर में हेलीकॉप्टर से जशपुर के कांसाबेल विकासखंड के दोकड़ा गांव पहुंचेंगे। दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर में दोपहर 1:35 बजे से शाम 4:30 बजे तक रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू
रायपुर.
छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए नया और सख्त कानून लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचना जारी किए जाने के बाद ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026’ पूरे प्रदेश में प्रभावी हो चुका है। इस नए कानून के तहत अब बल, लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर दोषियों को 7 से 10 साल तक की जेल और न्यूनतम 5 लाख रुपये जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। वहीं, पीड़ित के महिला, नाबालिग या SC/ST/OBC वर्ग से होने पर यह सजा 10 से 20 साल तक हो सकती है। इसके अलावा, सामूहिक धर्मांतरण कराने वालों को आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

नए नियमों के अनुसार, अब धर्म परिवर्तन करने से 60 दिन पहले कलेक्टर को सूचना देना अनिवार्य होगा। साथ ही, सिर्फ शादी के उद्देश्य से किए गए धर्मांतरण को अमान्य (शून्य) घोषित किया जा सकेगा। मामलों के त्वरित निपटारे के लिए हर जिले में विशेष अदालतें गठित की जाएंगी, जहां 6 महीने के भीतर सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Back to top button