मध्यप्रदेश

ब्यावरा के शा.सांदीपनि उ. मा. विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का राज्यमंत्री पंवार ने किया निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

भोपाल 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को ब्यावरा स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा प्रत्येक चरण में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य निर्माण के केंद्र होते हैं। विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र ही नवीन भवन का लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान,पार्क और वाहन पार्किंग को सुव्यवस्थित विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। प्रदेशभर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भवनों का निर्माण, शैक्षणिक अधोसंरचना का विस्तार तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, प्रेरणादायी एवं आधुनिक शिक्षा का वातावरण मिले, जिससे वह अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सके और मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां स्थापित करे।

राज्यमंत्री  पंवार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर, एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, एसडीओपी प्रकाश शर्मा, पीआईयू के कार्यपालन यंत्री ज्ञानदीप, विद्यालय के प्राचार्य एस. एस. यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button