स्वास्थ्य

पानी पीने का सही तरीका: स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनाएं ये आदतें

पानी 5 मूल तत्व से बना है, जिसमें बड़ा हिस्सा जल का है। करीब 75 प्रतिशत शरीर केवल पानी है। इसका लेवल बिगड़ते ही बड़ी-बड़ी बीमारियां शुरू हो जाती हैं। कुछ लोग पानी पीने के बावजूद डिहाइड्रेशन से जूझते रहते हैं। ऐसा सही टाइम पर पानी न पीने से होता है। गर्मी के दिनों में यह गलती काफी भारी पड़ सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप पानी पीने का सही वक्त और तरीका नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। डाइटिशियन मनप्रीत ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है। उनके मुताबिक दिन में 5 टाइम पानी पीना आवश्यक होता है। इस दौरान कम से कम 1 गिलास पानी जरूर पीएं।

अमृत समान है पानी

आयुर्वेद में पानी को अमृत समान माना गया है। यह प्राणों के लिए अति आवश्यक है। यह शरीर को साफ करने में मदद करता है। इसी के जरिए सारे विटामिन और मिनरल अलग-अलग अंगों के पास पहुंचते हैं। पानी की कमी से बॉडी बेजान हो जाती है।

पानी पीने का सही समय

सुबह उठते ही
खाना खाने से 30 मिनट पहले
नहाने से पहले
एक्सरसाइज से पहले, दौरान और बाद में
सिरदर्द व माइग्रेन होने पर

इस तरीके से पीएं पानी

पानी के फायदे पाने के लिए इसे सही तरीके से पीना जरूरी है। कुछ लोग बोतल से या खड़े होकर पानी पी लेते हैं। जबकि आपको पानी को गिलास में लेकर बैठना चाहिए। फिर एक-एक घूंट करके पानी पीना चाहिए। यह सबसे बेस्ट तरीका है।

पानी पीने के फायदे

फिजिकल परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी
एनर्जी लेवल और ब्रेन फंक्शन में सुधार
सिरदर्द से बचाव
कब्ज से राहत
गुर्दे की पथरी के इलाज में मदद
वेट लॉस में तेजी

Related Articles

Back to top button