मनोरंजन

हॉरर-कॉमेडी मुंज्या का गाना तरस हुआ रिलीज, शरवरी वाघ ने सेक्सी ठुमको से बढ़ाया पारा

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुंबई,

स्त्री और भेडिय़ा के बाद यह निर्देशक दिनेश विजान की तीसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। ट्रेलर में मुंज्या का कहर दर्शकों को साफ दिखाई दिया, तो वहीं आज फिल्म का पहला गाना तरस रिलीज किया गया है, जिसे देखकर शायद दर्शकों का डर खुशी में बदल जाए।

शरवरी वाघ को पिछली बार फिल्म बंटी और बबली 2 में देखा गया था, जो 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद शरवरी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म मुंज्या को लेकर चर्चा में लगातार बनी हुई हैं। आज मुज्या का पहला गाना तरस रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में शरवरी वाघ का जबरदस्त डांस देखने को मिला। गाने में शरवरी वाघ के जबरदस्त लटके-झटके दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इस गाने को जैस्मीन सैंडलस और सचिन जिगर ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। फिल्म मुंज्या का गाना तरस रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंज्या के ट्रेलर में चेटूकवाड़ी की कहानी दिखाई गई थी, जो कि एक शापित जगह है। इस जगह पर मुंज्या की अस्थियां गढ़ी हुई हैं। दरअसल, मुंज्या किसी मुन्नी से शादी करना चाहता था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। जहां यह फिल्म आपको डराएगी, तो वहीं यह फिल्म आपको हंसाने का काम भी करेगी, क्योंकि फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का आपको दिखने को मिलेगा। मुंज्या सिर्फ सनसेट के बाद आता है और वह अपनी आखिरी इच्छा यानी कि मुन्नी से शादी करना चाहता है। मुंज्या में अभय वर्मा, मोना सिंह और एस सत्यराज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी झलक ट्रेलर में साफ दिखाई दी थी। फिल्म के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने लिखा था, मुन्नी के लिए मुंज्या जान दे भी सकता है और ले भी सकता है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। दिनेश विजान और अमर कौशिक इस फिल्म के निर्माता हैं। योगेश चांदेकर ने इसकी कहानी लिखी है। यह फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related Articles

Back to top button