खेल

होंडा टीम के मोहसिन 17वें स्थान पर, केविन तकनीकी समस्या के कारण रेस पूरी नही कर सकें

मोतेगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

होंडा रेसिंग इंडिया टीम ‘एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप’ में तीसरे चरण की ‘रेस 2’ से कोई अंक हासिल नहीं कर सकी क्योंकि  यहां केविन समर क्विंटल बाइक इंजन की समस्या के कारण रेस पूरी नहीं कर सके, जबकि मोहसिन परम्बन एपी 250 वर्ग में 17वें स्थान पर रहे।

ग्रिड में 18वें स्थान से रेस शुरू करने वाले केविन को इंजन की समस्या के कारण छठे लैप के दौरान रेस से हटना पड़ा। केविन इस रेस से पहले कुछ 10 अंक हासिल कर चुके हैं जबकि टीम के उनके साथी राइडर मोहसिन अपने दो अंक को बढ़ाने में विफल रहे। मोहसिन ने रेस को 17वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया, जो अंक हासिल करने की सूची से बाहर था। केरल के इस राइडर ने सत्र की शुरुआती रेस से दो अंक हासिल किये थे।

 

Related Articles

Back to top button