राजस्थान

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, कोटा में ट्रेन से पकड़े गए 3 आरोपी; एक नाबालिग शामिल

 कोटा
 बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में कोटा सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग के मामले में शामिल मुख्य संदिग्ध ट्रेन से कोटा पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने महज 15 मिनट में ट्रेन में घेराबंदी कर तलाशी ली और तीनों को पकड़ लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि ऋतिक पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रह रहा था। तीनों को अब मुंबई पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। Tiger Shroff Firing Live Update

दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की थी योजना
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों की योजना दिल्ली पहुंचने और वहां से नेपाल भागने की थी। पुलिस ने उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया। हालांकि, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि हथियार कहां हैं और वारदात के बाद उनका क्या किया गया।

अनिल पंडित के संपर्क में था रेहान
एसपी के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि रेहान उर्फ सुक्का, अनिल पंडित के संपर्क में था। अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया है। पुलिस इस संपर्क और फायरिंग की घटना के बीच संबंधों की जांच करेगी। मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुंच गई है और आरोपियों को उसे सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

बता दें कि यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड से कार से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शूटर जब फायरिंग कर रहे थे, उस समय अभिनेता टाइगर को थोड़ा समय मिला और वो आगे की तरफ झुक गए। इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी। वहीं, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी।

Related Articles

Back to top button