मनोरंजन

गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर इन दिनों लगातार चर्चाएं हो रही हैं. करीब चार दशक पुराने इस रिश्ते में दूरी की खबरें अब सिर्फ अफवाह नहीं रहीं, बल्कि गोविंदा के बयानों ने इसे एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गोविंदा का दर्द भरा बयान
गोविंदा ने एक बार फिर अपनी मैरिड लाइफ को लेकर बात की. गोविंदा से पूछा गया- आपका और सुनीता जी का रिश्ता किसकी वजह से और कब खराब होना शुरू हुआ. ABP को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि 'आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं.'

गोविंदा के इस बयान के बाद उनसे पूछा गया कि गोविंदा की स्त्री कब किसने चुरा ली. इसके जवाब में उन्होंने हाथ जोड़ लिया. फिर उनसे पूछा गया कि दूसरे का घर खराब करने वाले सामने आने चाहिए. गोविंदा ने कहा कि 'मैं ऐसे लोगों को खींचकर जूता मारूंगा.' गोविंदा के इन बेबाक बयानों ने फैन्स के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

अपने बयानों के जरिए गोविंदा ने किस पर तंज कसा है. ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है. गोविंदा और सुनीता का रिश्ता कौन तुड़वाना चाह रहा है, ये सिर्फ वही जानते हैं. फैन्स के लिए ये सब सिर्फ एक मिस्ट्री बना हुआ है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि गोविंदा को अब वो खुशी मिल रही है, जो वो 40 साल में नहीं दे पाईं. सुनीता ने कहा, 'कोई और उन्हें वह खुशी दे रहा है. भगवान उनका भला करे, उन्हें खुश रहने दीजिए.' हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई सीधा दावा किया.

रिश्ते में तनाव के बावजूद सुनीता ने अपने बच्चों को लेकर अपनी स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा कि वो कभी भी बेटी टीना और बेटे यशवर्धन से यह नहीं कहेंगी कि वो अपने पिता से रिश्ता तोड़ लें. उनके मुताबिक, दोनों के बीच के मतभेदों का असर बच्चों और उनके पिता के रिश्ते पर नहीं पड़ना चाहिए.

Related Articles

Back to top button