हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-रामनुजगंज ज्ञानोत्सव में देशभर के विद्वान शामिल, बजरंग मुनि के सानिध्य में हो रही ज्ञान कथा

बलरामपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बलरामपुर रामानुजगंज ज्ञान यज्ञ परिवार के तत्वाधान में नगर में तीन दिवसीय ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का बृहद आयोजन नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित कम्युनिटी हाल में देश के जाने-माने मौलिक विचारक समाज विज्ञानी बजरंग मुनि के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से नामीचीन विद्वान शिरकत कर रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान सुबह यज्ञ हवन आयोजित हो रहा है।

दोपहर में एवं देर शाम तक बजरंग मुनि के द्वारा ज्ञान कथा कही जारी है। वहीं, देश के जाने-माने राष्ट्रीय कथा वाचक सुनील देव शास्त्री द्वारा भागवत कथा ज्ञान कथा के पूर्व कही जा रही है। ज्ञान उत्सव कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञान उत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन बजरंग मुनि के द्वारा उनके मार्गदर्शन में संचालित हो रहे मार्गदर्शक सामाजिक सोध संस्थान, मार्गदर्शक साहित्य प्रकाशन विभाग, ज्ञान यज्ञ परिवार, लोक स्वराज अभियान, विचार मंथन कार्यक्रम एवं स्कूल की विस्तार से समीक्षा की गई। वहीं, ज्ञान कथा के दूसरे दिन लोगों को सामाजिक ढांचा में किस प्रकार से कार्य करना है, राजनीतिक संस्थानों में एवं धार्मिक संस्थाओं में कितनी सहभागिता निभाना है, विभिन्न संस्थाओं का अर्थव्यवस्था किस प्रकार संचालित होगा सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के दौरान देश के जाने-माने विचार को के द्वारा विद्वानों के द्वारा अपने विभिन्न विषयों पर विचार रखे जा रहे हैं। ज्ञान यज्ञ परिवार के माध्यम से सामाजिक कार्य करने वाले लोगों प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। 42 डिग्री तापमान में 85 वर्षीय बजरंग मुनि के द्वारा छह घंटे से अधिक ज्ञान कथा कही जा रही है। ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में बजरंग मुनि की ज्ञान कथा क्षेत्र वासियों एवं देश भर से आए जाने-माने विद्वानों के लिए आकर्षण का केंद्र है। जिनके द्वारा विभिन्न विषयों पर सुबह-शाम मिलकर छह घंटे से अधिक अपने विचार रखे जा रहे हैं। 42 डिग्री तापमान में उनकी जीवटता देखते बन रही है।

बजरंग मुनि के विचारों पर आधारित फिल्म प्रयोग एवं एक ही रास्ता, रामानुजगंज एक आवाज फिल्म का प्रदर्शन भी प्रतिदिन किया जा रहा है, जिसे लोग काफी उत्सुकता से देख रहे हैं। रामानुजगंज का नाम देश भर में फैलाने वाले बजरंग मुनि के समाज को लेकर विचारों की लोगों के द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button