भारत

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई चुनावी हिंसा पर कलकत्ता उच्च न्यायालय सख्त

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई चुनावी हिंसा पर कलकत्ता उच्च न्यायालय सख्त हो गया है। हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य में 21 जून तक केंद्रीय बल तैनात रहेंगे। कोर्ट ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HC ने राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों को दिया निर्देश
कोर्ट ने आगे कहा कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बल आपस में समन्वय स्थापित कर मामले को गंभीरता से लें और शिकायतें डीजीपी की ईमेल आईडी के माध्यम से दर्ज की जाएं। मालूम हो कि राज्य सरकार इस मामले में कोर्ट में 16 जून को विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी।

Related Articles

Back to top button