मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री कलमेश पासवान ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किये

उज्जैन
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनने के बाद कमलेश पासवान आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय मंत्री श्री पासवान को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाने वाले महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि आज सुबह भोग आरती के बाद केंद्रीय मंत्री पासवान बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।  उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन और अभिषेक किया। जिसके बाद वे नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने नंदी हॉल में कुछ मंत्रों का जाप किया और उसके बाद महाकाल मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button