राजनीति

सैम पित्रोदा को कांग्रेस में एक बार फिर से अहम जिम्मेदारी दी, बनाये गए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन

नई दिल्ली
सैम पित्रोदा को कांग्रेस में एक बार फिर से अहम जिम्मेदारी दी गई है। पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के समय विवादित बयानों के बाद सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बुधवार को उन्हें दोबारा इसी पद पर नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पित्रोदा ने इस साल मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि भारतीयों की शक्ल-सूरत को लेकर उनकी टिप्पणी विवादों में घिर गई थी। कांग्रेस पार्टी ने तब पित्रोदा की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पित्रोदा के पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी थी। पोस्ट में कहा गया था, "सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से हटने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।"

'द स्टेट्समैन' को दिए गए एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने भारत में लोकतंत्र पर कहा, "हम 75 साल बहुत खुशहाल माहौल में रहे हैं, जहां लोग एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रह सकते हैं, यहां-वहां कुछ झगड़े अलग हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।" उन्होंने कहा कि भारत के लोग अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, खान-पान और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं, जो हर क्षेत्र में अलग-अलग होते हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि यही वह भारत है जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए जगह है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है। लोकसभा चुनावों के दौरान इस टिप्पणी से हंगामा मच गया था और सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पूरी ताकत झोंक दी। इस बीच, जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा द्वारा की गई तुलनाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत की विविधता को दर्शाने के लिए सैम पित्रोदा द्वारा पॉडकास्ट में की गई तुलनाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन तुलनाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।

 

Related Articles

Back to top button