खेल

हार्दिक पांड्या के लिए पिछले 9 महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे, लेकिन अब हार्दिक-हार्दिक से गूंज उठा वानखेड़े

मुंबई
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए पिछले 9 महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहे थे, इस दौरान उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले टीम का नया कप्तान बनाया, जिससे भारतीय प्रशंसक काफी नाराज हुए थे और आईपीएल के 17वें सीजन के दौरान उन्हें हर मैच के दौरान हूटिंग का सामना करना पड़ा, जिससे उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। हालांकि एक महीने बाद भारतीय जर्सी पहनकर हार्दिक पांड्या ने भारत को दूसरी बार टी20 विश्वकप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। जिसके बाद फैंस अब उनके नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को विशेष विमान से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके बाद टीम के सदस्यों ने नाश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद भारतीय टीम मुंबई एयरपोर्ट पहुंची है, जहां  खुली बस में विजय परेड होगी और फिर वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा।
 
मुंबई में परेड शुरू होने से पहले हार्दिक-हार्दिक की आवाज से स्टेडियम गूंज उठा है। कुछ महीने पहले ही इसी जगह पर हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब वक्त बदल गया है और फैंस अपने चहेते खिलाड़ी के दीदार के लिए बारिश में भी खड़े हुए हैं। भारत ने इसके पहले विश्व कप खिताब 1983 (एकदिवसीय), 2007 (टी20) और 2011 (एकदिवसीय) में जीते थे। सत्रह साल पहले भी मुंबई में इसी तरह का रोड शो किया गया था जब धोनी की टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहले विश्व टी20 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था।

 

Related Articles

Back to top button